फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुडाना गांव में सिख समुदाय के लोगों ने विधायक का जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा । हिसार लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले उचाना विधानसभा क्षेत्र के दुडाना गांव में अपने बेटे बृजेंद्र सिंह के लिए वोट मांगने पहुंची विधायक प्रेमलता के समक्ष सिख समुदाय के लोगों ने विरोध जताया। इतना ही नहीं ग्रामीण कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ कर चले गए। इस पर विधायक को अपना संबोधन बीच में ही छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को उचाना कलां से विधायक और हिसार से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह की मां प्रेम लता दुडाना गांव पहुंची। इस दौरान एक युवक ने विधायक को संबोधित करते समय रोक कर कहा कि सिख समुदाय के लोग उनकी पार्टी का विरोध करते हैं। युवक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल जिले में एक गुरुद्वारे में माथा टेकने तथा भोजन करने से मना किया था। इससे सिख समुदाय को काफी अपमान झेलना पड़ा है। जब तक इस मुद्दे पर समाज से माफी नहीं मांगी जाती, उनकी नाराजगी बनी रहेगी। इस पर अन्य ने कहा कि कि वे पार्टी उम्मीदवार का भी विरोध करेंगे।
ग्रामीण सचिवालय में की जनसभा, चुनाव आयोग करेगा जांच
वहीं शुक्रवार को विधायक प्रेमलता की जनसभा विवादों में आ गई। दरअसल विधायक प्रेमलता ने दुडाना गांव के ग्रामीण सचिवालय में जनसभा को संबोधित किया। इस पर अब चुनाव आयोग जांच करेगा। उचाना विधानसभा क्षेत्र के एआरओ सतबीर सिंह के अनुसार उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। इसकी जांच करवा कर रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें