फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद से सिरसा चार महीने के लिए डेपुटेशन पर भेजे जाएंगे 40 चालक व परिचालक, जीएम ने की सूची तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने के लिए डेपुटेशन पर सिरसा भेजे जाएंगे 40 चालक और परिचालक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद डिपो के 40 चालक और 17 परिचालक को डेपुटेशन पर सिरसा भेजा जाएगा। इसके लिए विभाग ने कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली है। अगले चार से पांच दिन में कर्मचारियों को सिरसा डेपुटेशन पर भेजा जाएगा। इससे जींद डिपो में कर्मचारियों की कमी के चलते सभी रूटों पर असर देखने को मिलेगा।
हरियाणा राज्य परिवहन के निदेशक द्वारा जींद डिपो प्रबंधन को 12 फरवरी को पत्र भेजकर जींद डिपो से 40 चालक और 17 परिचालकों को चार महीने के लिए डेपुटेशन पर सिरसा भेजने के आदेश जारी किए थे। प्रदेेश सरकार द्वारा कर्मचारियों का ओवरटाइम बंद करने के बाद नए रोटेशन से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। रोटेशन के हिसाब से सिरसा डिपो में चालक, परिचालक कम हैं। जिस कारण से जींद डिपो से 40 चालक और 17 परिचालकों को डेपुटेशन पर सिरसा भेजा जाएगा, इससे सिरसा डिपो की सभी बस ऑन रूट चल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं होने दी जाएगी यात्रियों को कोई भी दिक्कत
जींद डिपो में इस समय कुल 329 चालक और 306 परिचालक हैं। 40 चालकों और 17 परिचालकों को डिपो में डेपुटेशन पर भेजा जाएगा। वहीं छह चालकों को नागरिक अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण भेजा गया है। 40 चालकों की ड्यूटी क्रेन व चालक प्रशिक्षण बसों पर हैं। सिरसा 40 चालक और 17 परिचालकों को भेजने पर इन कर्मचारियों को बसों पर लगाया जाएगा। यात्रियों की किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
गुलाब सिंह दूहन, वर्कशॉप मैनेजर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें