फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी व चार मंत्रियों ने शहर में निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी मिड्ढा ने मंत्रियों के साथ निकाली पदयात्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बुधवार को शहर में पदयात्रा निकाली। उनके साथ स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर भी थे। जयंती मंदिर से शुरू हुई पदयात्रा पुरानी सब्जी मंडी, झांझ गेट, पंजाबी बाजार, मेन बाजार, सिटी थाना, इंदिरा बाजार, पुरानी अनाज मंडी, जनता दरबार, साड़ी मार्केट, रामराय गेट, वाल्मीकि मोहल्ला, झांझ गेट, रुपया चौक से होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन

मिड्ढा ने कहा कि ने कहा कि उनके पिता डॉ. हरिचंद मिड्ढा का सभी के साथ स्नेह था। उनके सुख-दुख में वे सदैव साथी रहे थे। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा आमजन के लिए लगातार व्यवस्था और पारदर्शी बनाई गई है। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि छोटे दुकानदारों के हित के लिए प्रदेश सरकार की योजनाएं प्रभावी रही हैं। आज इसका सुबूत जींद की जनता में दिखाई दे रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि साढ़े चार साल के शासनकाल में भाजपा ने सिर्फ वादे नहीं किए, बल्कि पारदर्शी शासन लाकर दिखाया है। भाजपा सरकार में पहली बाहर हुआ है, जब युवाओं को नौकरी पाने के लिए नेताओं के चक्कर नहीं काटने पड़े हैं। इसके चलते आज हर वर्ग के लोग प्रदेश सरकार से खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें