फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब संगठन को मजबूत बनाने पर फोकस करेगी अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि 11 फरवरी को सरकार व समिति के बीच समझौता होने के बाद अब सरकार सक्रिय नजर आ रही है। जल्द ही समिति की सभी मांगों को पूरा करने का उन्हें भरोसा है। मलिक ने कहा कि अब समिति पूरे देश में संगठन को मजबूत करने पर फोकस करेगी। राजस्थान में समिति का कार्यालय खुल चुका है, जल्द ही पूरे देश में समिति के कार्यालय खोले जाएंगे। मलिक यहां समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मलिक ने कहा कि जाट समाज देश की 132 लोकसभा सीटों को प्रभावित करते हैं। इन सभी पर अब फोकस किया जाएगा और जहां-जहां जाट समाज का संगठन कमजोर है, वहां पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। मलिक ने कहा कि 18 फरवरी को पूरे देश में शहीदी दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार सरकार के साथ जो समझौता हुआ है, उस पर सरकार सक्रिय नजर आ रही है। दो दिन में काफी केस वापस हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पांच मार्च से शुरू होने वाले संसद सत्र में इस बार राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का बिल पास हो जाएगा। भाजपा नेताओं की दूसरे दलों के इस बिल को राज्यसभा में पास करवाने की बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछड़ा वर्ग आयोग के लिए आंकड़े 31 मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे, इसके बाद राज्य में भी आरक्षण का रास्ता साफ हो जाएगा। इस मौके पर जिला प्रधान कैप्टन भूपेंद्र जागलान, कैप्टन वेदप्रकाश बरसोला, कैप्टन रणधीर सिंह पहल, बिजेंद्र संधु, रामकरण दलाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें