अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिलेभर के राजकीय कॉलेजों में आवेदन के बाद अब विद्यार्थियों की नजर बुधवार को कॉलेजों में लगने वाली मेरिट लिस्ट पर रहेगी। राजकीय महाविद्यालयों और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में कुल सीटों के मुकाबले दोगुने आवेदन आए हैं। विद्यार्थी भी टकटकी लगाए बैठे हैं कि मेरिट लिस्ट में उनका नाम हो। कुल सीटों के मुकाबले दोगुने आवेदन आने के बाद कॉलेजों में सीटें बढ़ाने की कम ही संभावनाएं हैं। इससे विद्यार्थियों की परेशानी भी बढ़ेगी। बुधवार को लगने वाली पहली मेरिट लिस्ट में विद्यार्थी का नाम आने पर चालान कटवाने की अंतिम तिथि 10 जुलाई है।
राजकीय कॉलेजों में कुल सीटों के मुकाबले दोगुने आवेदन आए हैं। राजकीय पीजी कॉलेज जींद में कुल सीट 1507 सीटों पर 5811 आवेदन, राजकीय महिला कॉलेज में जींद 1000 सीटों पर 3057 आवेदन, हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद में 1150 सीटों पर 1300 आवेदन, सीआर किसान कॉलेज जींद में 960 सीटों पर 886 आवेदन, राजकीय महाविद्यालय सफीदों में 910 सीटों पर 1113 आवेदन, राजकीय कन्या महाविद्यालय सफीदों में 400 सीटों पर 405 आवेदन, राजकीय महाविद्यालय अलेवा में 240 सीटों पर 426 आवेदन, एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना में 580 सीटों पर 925 आवेदन व केएम महाविद्यालय नरवाना में 1340 सीटों पर 3259 आवेदन प्राप्त हुए। इस बार कॉलेजों में मेरिट हाई होने की उम्मीद है।
राजकीय महिला कॉलेज, जींद।
विषय कुल सीट प्राप्त आवेदन
बीए प्रथम वर्ष 400 1560
बीएससी (नॉन मेडिकल) 80 390
बीकॉम 200 366
बीएससी (मेडिकल) 60 306
बीकॉम (आनर्स) 40 107
बीएससी (कंप्यूटर सांइस) 80 104
बीए (भूगोल) 40 82
बीए (अंग्रेजी) 40 78
बीसीए 60 62
राजकीय पीजी कॉलेज, जींद।
विषय कुल सीट आवेदन संख्या
बीए 550 2935
बीएससी (कॉमर्स) 264 738
बीकॉम 308 644
बीएससी (मेडिकल) 132 434
बीए (अंग्रेजी) 44 284
बीए (भूगोल) 44 244
बीएससी (साइंस) 66 212
बीसीए 66 201
बीएससी(बायो-टेक) 33 119
हिंदू कन्या महाविद्यालय, जींद।
विषय कुल सीट आवेदन संख्या
बीए 800 2935
बीकॉम 160 262
बीकॉम (आनर्स) 40 70
बीएससी (नॉन मेडिकल) 110 54
बीएससी (कंप्यूटर साइंस) 40 54
सीआर किसान कॉलेज, जींद।
विषय कुल सीट आवेदन संख्या
बीए प्रथम एडिड 800 695
बीएससी (नॉन मेडिकल सेल्फ फाइनेंस) 80 96
बीकॉम प्रथम एडिड 40 83
बीकॉम प्रथम वोकेशनल 40 83
केएम राजकीय महाविद्यालय, नरवाना।
विषय कुल सीट प्राप्त आवेदन
बीए 560 1986
बीएससी(नॉन मेडिकल) 240 399
बीकॉम 160 352
बीएससी (मेडिकल) 80 257
बीसीए 40 66
बीबीए 40 53
बीटीएम 60 40
बीकॉम (टीपीपी) 40 40
एमए (पोलिटिकल साइंस) 60 36
एमए(अंग्रेजी) 60 30
राजकीय महाविद्यालय, सफीदों।
विषय कुल सीट आवेदन संख्या
बीए 480 580
बीकॉम 160 141
बीएससी (नॉन मेडिकल) 100 130
बीएससी 60 93
बीएससी (कंप्यूटर) 40 34
बीएससी(बायोटेक) 30 22
बीसीए 40 20
बॉक्स
राजकीय कॉलेज, अलेवा।
विषय कुल सीट प्राप्त आवेदन बीए
बीकॉम 160 343
बॉक्स 80 83
राजकीय कन्या महाविद्यालय, सफीदों।
विषय कुल सीट प्राप्त आवेदन
बीए प्रथम वष 320 310
बीकॉम 80 95
जिलेभर के कॉलेजों में आज लगेगी पहली कट ऑफ लिस्ट
कॉलेजों में सीटों के मुकाबले आए दोगुने आवेदन, विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ी