फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी से बिजली निगम के 44 पोल टूटे,गिरे चार ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। रविवार देर रात आई तेज आंधी ने जहां एक तरह लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। तो वहीं बिजली निगम का भारी नुकसान हुआ। तेज आंधी से न केवल बिजली निगम के पोल टूटे हैं, बल्कि 11 केवी लाइनों के साथ-साथ कई जगह ट्रांसफार्मर भी जमीन पर गिरे हैं।
विज्ञापन

रविवार को देर रात जुलाना व आसपास के क्षेत्र में तेज आंधी आई थी, जिसके बाद तेज बारिश भी हुई और तेज आंधी से लोगों के छप्पर तक उड़ गए थे। तेज बारिश से एक तरफ क्षेत्र के लोगों को भयंकर गर्मी से छुटकारा मिला, तो वहीं बिजली निगम को लाखों रुपयों का नुकसान हो गया। बिजली निगम के कर्मचारियों का कहना है कि तेज आंधी से जुलाना व आसपास के गांवों में 44 पोल टूट गए हैं। इसके अलावा चार गांव में पोल सहित ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गए हैं। फिलहाल बिजली कर्मी ट्रांसफार्मर और लाइन को ठीक कर बिजली सप्लाई शुरू करने में लगे हैं।
ट्रांसफार्मर ठीक करने के लिए बनाया जाएगा एस्टीमेट
सभी एरिया इंचार्ज को टूटे हुए पोल और नीचे गिरे हुए ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए एस्टीमेट बनाने के लिए कहा जा चुका है। जल्द ही एस्टीमेट का कार्य पूरा करके एरिया इंचार्जों द्वारा जींद स्टोर से पोल निकालकर साइटों पर खड़ा करने के आदेश दे दिए हैं, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विरेंद्र सिंह, एसडीओ बिजली निगम जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें