फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्राइवेट दंत चिकित्सकों ने की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक व झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज प्राइवेट डेंटल सर्जन एसोसिएशन, नेशनल इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन व इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने सोमवार को एक दिन की हड़ताल की तथा शहर में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद लघु सचिवालय के पास धरना भी दिया। बाद में डीसी व सिविल सर्जन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

प्राइवेट डेंटल सर्जन एसोसिएशन के प्रधान डॉ. विवेक सिंगला, सचिव डॉ. नवनीत सिंह, एनआईएमए के प्रधान डॉ. कमल गिरोतरा, सचिव डॉ. विरेंद्र मंडोत्रा, आईडीए के प्रधान डॉ. अश्विनी मिढ़ा, सचिव डॉ. अभिषेक देशवाल ने कहा कि उनकी एसोसिएशन्स द्वारा कई बार सिविल सर्जन व डीसी के माध्यम से जिले में चल रहे अवैध क्लीनिक संचालकों व झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिए जा चुके हैं। इतना ही नहीं सीएम विंडो पर भी वह शिकायत कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक संचालकों व झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे जिले के सभी चिकित्सकों में रोष पनप रहा है। उन्होंने कहा कि झोलाछाप डॉक्टर के उपचार करने से जिले में कैंसर, काला पीलिया व अन्य गंभीर बीमारियां के मरीजों की संख्या बढ़ रही है लेकिन प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शहर में प्रदर्शन के बाद सभी एसोसिएशन के सदस्यों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया और इसके बाद डीसी व सिविल सर्जन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें