फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक से गायों को हटाते ट्रेन की चपेट में आए एएसआई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नई अनाज मंडी के पीछे गांव शादीपुरा रेलवे फाटक के पास ड्यूटी के दौरान हरियाणा पुलिस का एक एएसआई रेलगाड़ी की चपेट में आ गया। जिस समय रेलगाड़ी आ रही थी तो दो गाय रेलवे लाइन पर खड़ी थीं। एएसआई कुलदीप सिंह गायों को हटाने लगा तो अंत्योदय एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

गांव किलाजफरगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का धरना चल रहा है। किसानों ने रेल रोकने की चेतावनी दे रखी है। हिसार के गांव बाल संमद निवासी कुलदीप सिंह, जोकि हरियाणा पुलिस में एएसआई थे कि ड्यूटी फतेहाबाद पुलिस लाइन में थी। रेल रोको आंदोलन के चलते रविवार से कुलदीप सिंह की ड्यूटी नई अनाज मंडी के पीछे गांव शादीपुरा रेलवे फाटक के पास लगाई गई थी। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली से अंत्योदय एक्सप्रेस पंजाब की तरफ जा रही थी। जब ट्रेन शादीपुरा के आसपास पहुंची तो रेलवे लाइन पर दो गाय खड़ी दिखाई दीं। कुलदीप सिंह रेलगाड़ी को आता देखकर गायों को रेलवे लाइन से हटाने लगे। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। जानकारी मिलते ही एसएसपी अश्विनी शैणवी भी पहुंचे। सूचना मिलने के बाद फतेहाबाद से डीएसपी आर्यन चौधरी पुलिस टीम के साथ जींद पहुंचे। जीआरपी ने कुलदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद फतेहाबाद पुलिस को सौंप दिया।
1992 में हुआ था पुलिस में भर्ती
कुलदीप सिंह 1992 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। इस दौरान उन्होंने कई जिलों में काम किया। वह कई चौकियों में प्रभारी भी रहे। कुलदीप सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विनोद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, जबकि छोटा बेटा राहुल बीए प्रथम वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें