फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज फ्लाइंग ने बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रोडवेज फ्लाइंग का डंडा जमकर बरस रहा है। जींद रोडवेज फ्लाइंग अधिकारियों ने फील्ड में रूटों पर बसों की जांच कर पिछले डेढ़ साल में 9866 विद्यार्थियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा है। बिना टिकट यात्रा करने वालों से 42 लाख 31 हजार 770 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए गए हैं।
विज्ञापन

जींद डिपो में इस समय 165 बसें ऑनरूट हैं। इसमें एक जींद में लगभग 16 हजार यात्री दिनभर में सफर करते हैं। इसमें से पंाच हजार विद्यार्थी गांवों से जींद व अन्य आस-पास के शहरों में पढ़ने के लिए आते हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बस पास बनाए जाते हैं। कुछ शरारती विद्यार्थी बस पास नहीं होने के बावजूद बिना टिकट यात्रा करते हैं। इस पर फ्लाइंग टीम ने शिकंजा कसते हुए जुर्माना वसूला है।
बिना टिकट यात्रा करते हुए विद्यार्थियों पर वसूले गए जुर्माने का ब्योरा
साल 2018-19 में फ्लाइंग टीम ने बिना टिकट यात्रा करने वाले 9866 लोगों को पकड़ कर उनसे 42 लाख, 31 हजार 770 रूपये जुर्माने के रूप में वसूल किए हैं। बिना टिकट पकड़े जाने वालों में सबसे ज्यादा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढने वाले विद्यार्थी पाए गए।
विज्ञापन

नियमित रूटों की जांच कर रही टीम
जींद डिपो में फ्लाइंग स्टाफ की कमी के बावजूद रूटों पर नियमित रूप से जांच की जा रही है। अगर जींद डिपो के फ्लाइंग स्टाफ में कर्मचारियों की कमी पूरी हो जाए तो निश्चित रूप से इसका फायदा जींद डिपो को मिलेगा। इस समय जींद डिपो की एक बस लाइंग है, जबकि होनी दो होनी चाहिए। इस एक बस पर लगभग दस कर्मचारी तैनात हैं। इसके अलावा एक कार फ्लाइंग, एक जीप फ्लाइंग भी नियमित रूप से रूटों पर जांच करती है। इसके अलावा एक बस फ्लाइंग सफीदों में और एक नरवाना में तैनात की गई है। सफीदों और नरवाना फ्लाइंग टीम में भी कर्मचारियों की कमी है। कर्मचारियों की कमी के बावजूद फ्लाइंग टीम ने लाखों रुपये राजस्व में जमा करवाया है।
रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर विशेष शिकंजा कसने का काम रोडवेज फ्लाइंग द्वारा किया जा रहा है। अब रोडवेज फ्लाइंग द्वारा जांच के दौरान अगर कोई यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए मिला तो उस पर जुर्माना तो किया ही जाएगा, साथ ही उस पर एफआईआर दर्ज भी करवाई जाएगी। बिना टिकट यात्रा करने वालों पर विभाग सख्त है।
विज्ञापन

-आरएस पूनिया, रोडवेज जीएम जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें