नरवाना। सरकारी कॉलेजों में फीस बढ़ोतरी व सीट कटौती के विरोध में क्रांतिकारी युवा संगठन के सदस्यों ने शनिवार को केएम कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन साैंपा। सदस्य रवि, जनित, वीरेंद्र, कुलदीप, रवि, विजय व ज्योति ने बताया कि सरकारी कॉलेजों में सभी कोर्सेज की सीटे घटाकर फीस में बढ़ोतरी कर दी है। उन्होंने बताया कि क्रांतिकारी युवा संगठन पिछले कई वर्षों से सीट बढ़ोत्तरी के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन सरकार ने सीटों में कटौती करके छात्र विरोधी कदम उठाया। उन्होंने कहा कि यह उन छात्रों को प्रभावित करेगा जो सरकारी स्कूलों से पढ़कर आते हैं। सदस्यों ने कहा कि सरकार की तरफ से जो फीस बढ़ोतरी की है, उसके लिए कोई उचित कारण नहीं दिया। फीस बढ़ोतरी से ज्यादातर निम्न परिवारों के छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने छात्र विरोधी कदम को वापस नहीं लिया तो क्रांतिकारी युवा संगठन राज्य व्यापी आंदोलन करेगा।