फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत से परेशान महिलाओं ने जलघर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। गर्मी बढ़ने के साथ ही जुलाना क्षेत्र में पेयजल की किल्लत भी बढ़ने लगी है। जुलाना के वार्ड नंबर 13, किलाजफरगढ़ और कमाचखेड़ा के ग्रामीणों ने जलघर में पहुंचकर रोष प्रकट किया और पानी की किल्लत को समाप्त करने की गुहार लगाई। महिलाओं का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने पर भी उन्हें पेयजल नहीं मिल रहा है। उन्हें कार्यालय के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिर्फ 20 मिनट ही हो रही है पानी की सप्लाई
उन्हें पीने के लिए केवल 20 मिनट ही पानी की सप्लाई मिल पाती है। सोमवार को जुलाना के जलघर में वार्ड 13 की दर्जनों महिलाएं पेयजल किल्लत को लेकर पहुंची और समस्या के समाधान की गुहार लगाई। दर्शना, संतरा, बबली, रानी का कहना है कि उनके वार्ड में 10 सालों से पानी नहीं मिल रहा है।
वार्ड में जो पाइपलाइन बिछाई गई है, उसका लेवल सही नहीं होने के कारण पूरे वार्ड में पानी की सप्लाई नहीं हो पाती। कई बार कार्यालय में आकर पाइपलाइन दोबारा बिछाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उधर गांव किलाजफरगढ़ गांव में ग्राम पंचायत ने अपने बूते पर पानी की समस्या का समाधान किया था। गांव के तीनों कोनों पर पानी के टैंक बनाए गए थे लेकिन कुछ ग्रामीणों ने उन टैंकों के लाइन में कनेक्शन कर लिए, जिससे उन्हें पानी की भारी किल्लत से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्या कहती हैं महिलाएं
सोमवार को दर्जनों महिलाएं जुलाना जलघर पहुंची और अवैध कनेक्शनों को बंद करने की गुहार लगाई। किलाजफरगढ़ गांव की बिमला, संतोष, कमलेश, रेखा ने कहा कि उन्हें पीने का पानी नहीं मिल रहा। कुछ ग्रामीण अपने प्लाटों में सब्जी उगा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान किया जाए। वहीं कमाचखेड़ा गांव के सरपंच प्रदीप, भीम, मुकेश, कुलबीर ने शिकायत दी है कि उनके गांवों में जो पाइपलाइन जा रही थी, उसे रास्ते में ही देशखेड़ा के एक किसान ने अपने खेत में काट लिया है। इस कारण कमाच खेड़ा गांव तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से गुजरना पड़ रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने थाना प्रभारी को किसान के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी है।
महिलाओं ने शिकायत दी है कि उन्हें पेयजल की किल्लत हो रही है। जब तक पाइपलाइन को ठीक नहीं किया जाता, तब तक उन्हें पेयजल के लिए टैंकर भेजे जाएंगे। शीघ्र ही पाइपलाइन को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

-विकास राठी, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें