फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान पहुंचा 45 डिग्री, गर्मी से लोगों का बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। जून महीने के पहले ही दिन शनिवार को बेहद गर्म मौसम रहा। दिनभर लू के थपेड़ों के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। वहीं मौसम विभाग के रविवार को तापमान 47 डिग्री तक जाने की संभावना जताई है, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग पहले ही पूरे एक सप्ताह तक राहत की कोई भी संभावना को नकार चुका है, ऐसे में आने वाले दिन लोगों के लिए और भी कष्ट भरे रहेंगे। शनिवार सुबह सात बजे से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई और झुलसा देने वाली गर्मी का प्रकोप शाम सात बजे तक बना रहा। सुबह 05:26 बजे सूर्य उदय हुआ और शाम 07:19 बजे तक तपता रहा। दिन के समय नौ से 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछवा हवा ने गर्मी और अधिक बढ़ा दी। लोग जूस और अन्य शीतल पेय का सहारा लेते रहे। वहीं चिकित्सकों की सलाह है कि भरी गर्मी में अनावश्य रूप से बाहर न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें