जींद। गर्मियों की छुट्टियों में हर कोई बाहर पहाड़ों में घूमने का मन बना रहा है। ऐसे में रेलवे में एडवांस टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है। आलम यह है कि 30 जून तक किसी गाड़ी में कोई सीट खाली नहीं है। जींद से जम्मू जाने वाली एंडमान एक्सप्रेस, मुंबई जाने वाली जनता एक्सप्रेस व वृद्वावंन जाने वाली पंजाब मेल, उद्यान-आबा एक्सप्रेस व छिंदवाड़ा एक्सप्रेस में यात्रियों की बहुत भीड़ है। पिछले सात दिनों में रोजाना 500 से 600 लोग हर रोज रिजर्वेशन करवाने पहुंच रहे हैं। जबकि सामान्य दिनों में 250 से 300 ही सीटों की बुकिंग होती है। गर्मियों की छुट्टियों में लोग ठंडे व पहाड़ी क्षेत्रों में जाना पसंद करते हैं। रेलगाड़ियों में रिजर्वेशन टिकटों की वेटिंग भी लगातार बढ़ती जा रही है। कई ट्रेनों में तो वेटिंग लिस्ट इतनी लंबी है कि यात्री टिकट ही नहीं बुक करवा रहे हैं, क्योंकि अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 200 से 300 चल रही है।
200 से 300 टिकटों पर वेटिंग चल रही है। ज्यादातर गाड़ियों में सीटें फुल हो चुकी हैं। गर्मियों की छुट्टियों में लोग पहाड़ी क्षेत्रों में आने जाने के लिए एडवांस बुकिंग करवा लेते हैं। वैष्णों देवी, हरिद्वार व वृदांवन जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है। 30 जून तक सभी गाड़ियों में सीटें फुल चल रही है।
-विक्रम, चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, जींद जंक्शन।