फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी चौक के अधूरे छोड़े जाने से नागरिकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदी चौक का सुंदरीकरण का कार्य अधूरा, लोगों में रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। शहर के शहीद भगत सिंह चौक का सुंदरीकरण करने की शुरूआत करके अधूरा छोड़े जाने पर कई सामाजिक संस्थाओं ने नगर परिषद प्रशासन की कड़ी शब्दों में निंदा की है। ठेकेदार चौक को उखाड़कर भूल गया। इससे सरेआम शहीदों का अपमान हो रहा है लेकिन नप प्रशासन हाथ-पर-हाथ धरे बैठा है। इसको लेकर शहर की कई सामाजिक संस्थाएं शनिवार को प्रदर्शन करके नप अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगी।
युवा शक्ति एनजीओ के प्रधान अमन मोर ने बताया कि शनिवार को भगत सिंह चौक पर एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा और नप के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर चौक को जल्द दुरुस्त करने की मांग की जाएगी। गौरतलब है कि नगर परिषद द्वारा शहर के चौकों का सुंदरीकरण करने की शुरूआत की गई थी और कई चौकों के 50 लाख के टेंडर कराए थे। इनमें शहर का मुख्य भगत सिंह चौक का भी सुंदरीकरण किया जाना था लेकिन ठेकेदार की मनमानी के चलते पिछले कई माह से निर्माण कार्य बंद है। शहर के आकाश, कैलाश, रणधीर, पवन, सुदेश, रोहताश का कहना है कि लाखों रुपये खर्च करके नगर परिषद द्वारा चौक का सुंदरीकरण किया जाना था लेकिन नप की लापरवाही के कारण शहीदों का अपमान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार को दिया नोटिस
ठेकेदार को अंतिम नोटिस दिया गया है। अगर ठेकेदार कार्य शुरू नहीं करता तो टेंडर रद्द करके दूसरे ठेकेदार से कार्य करवाया जाएगा। नगर परिषद शहर को सुंदर बनाने के लिए विकास कार्य करती है। किसी ठेकेदार की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी और जल्द ही चौकों का सुंदरीकरण करवाया जाएगा।
- छवि बंसल, नप चेयरपर्सन नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें