फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने की होटल मैनेजर से मारपीट, होटल के शीशे तोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
युवकों ने की होटल मैनेजर से मारपीट, शीशे तोड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। युवकों ने होटल मैनेजर के साथ मारपीट करते हुए होटल में तोड़फोड़ की। मैनेजर के बचाव में आए एक अन्य कर्मचारी को भी युवकों ने पीटा। सफीदों रोड बाईपास पर स्थित होटल में हुई वारदात मामले में पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते हुए पांच-छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पटियाला चौक पटेल नगर निवासी सुमित सोनी ने कहा कि वह एक होटल में मैनेजर है। रविवार रात को उसके पास रूपनगर निवासी राजीव और चेतन अपने पांच-छह साथियों के साथ आए। आते ही उन्होंने उस पर डंडों और रॉड से हमला कर दिया। जब उसका साथी गौरव बीच-बचाव करने लगा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने होटल में काफी तोड़फोड़ की, एक लैपटॉप, प्रिंटर और एक कार को काफी क्षति पहुंचाई। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने सुमित सोनी की शिकायत पर राजीव व चेतन को नामजद करते पांच-छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें