फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला की फिसली जुबान, बोले ऐनक का बटन बदबाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्यंत की फिसली जुबान, बोले ऐनक का बटन बदाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इनेलो से अलग होकर जेजेपी बनाने वाले सांसद दुष्यंत चौटाला की जुबान एक चुनावी सभा के दौरान फिसल गई। इस दौरान उन्होंने लोगों से इनेलो के पक्ष में मतदान की अपील कर डाली। हालांकि साथ खड़े लोगों ने तुरंत दुष्यंत चौटाला को टोका तो उन्होंने इसे ठीक करते हुए जेजेपी के प्रत्याशी का निशान बताया।
दरअसल मंगलवार रात को दुष्यंत चौटाला रोहतक रोड पर चुनाव प्रचार कर रहे थे। यहां दुष्यंत चौटाला जेजेपी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला के पक्ष में वोट मांगने गए थे, लेकिन लोगों को संबोधित करते हुए उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को एक-एक वोट ऐनक के निशान पर डालें। इस पर उनके पीछे खड़े पार्टी कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें टोका तो दुष्यंत चौटाला ने अपनी बात को सही करते हुए लोगों से कप-प्लेट पर वोट डालने की अपील की। इससे लोगों ने खूब ठहाके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई चुनाव है, हेलमेट लगाएंगे तो प्रचार कैसे करेंगे
उपचुनाव के मैदान में ताल ठोक रहे कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के साथ बाइक पर सवार हो गए, मगर दोनों ने हेलमेट लगाना भूल गए। इतना ही नहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने यह फोटो खुद अपने चुनावी व्हाट्सएप ग्रुप में भी जारी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें