फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक में सबसे सुंदर स्कूल का अॅवार्ड पाने के लिए बदली स्कूल की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर स्कूल को बनाया प्राइवेट से बेहतर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण योजना में स्कूल को खंड में अव्वल लाने के लिए राजकीय स्कूल मुखिया अपने-अपने स्कूलों का सुंदरीकरण करने में लगे हुए हैं। राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोधर भी उन स्कूलों में शामिल है जो योजना के तहत होने वाले मुकाबले में शामिल है। यहां स्कूल स्टाफ की मेहनत, दूसरों से आर्थिक सहयोग से स्कूल की तस्वीर बदलने का काम किया गया है। स्कूल में हुए सुंदरीकरण के बाद स्कूल की बिल्डिंग किसी प्राइवेट स्कूल की बिल्डिंग की तरह नजर आती है। यहां पर सफाई से लेकर पढ़ाई तक पर स्टाफ द्वारा ध्यान दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की भी जानकारी दी जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाया जा सके।
विज्ञापन

13 सदस्यों के स्कूल के स्टाफ के साथ मुख्य शिक्षक सतविंद्र श्योकंद ने जर्जर हो चुकी स्कूल की दीवारों, बिल्डिंग की मरम्मत करवाने के साथ यहां पर पेंट करवाने का काम किया है। स्कूल में पीने का पानी, शौचालय, पार्क बनाकर इसमें फूल, पौधे, दीवारों पर वॉल पेंटिंग, खेल मैदान, गलियारों को पक्का करने सहित विभिन्न कार्य किए गए हैं, जिससे राजकीय स्कूल की शोभा बढ़ रही है। विद्यार्थियों को मिडे-डे मील को लेकर रसोई घर को धुआं रहित बनाकर गैस चूल्हों की व्यवस्था की गई है। स्कूल में विद्यार्थियों को गतिविधि आधारित शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खेलों में स्कूल की टीम प्रदेश स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। इतना ही नहीं स्कूल के बाद भी अतिरिक्त कक्षाएं, अवकाश वाले दिन विशेष आमंत्रित अध्यापकों के सत्र आयोजित करवाए जाते हैं। यहां स्मार्ट कक्षाएं, बच्चों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए पुस्तकालय में ज्ञान वर्धक पुस्तकें, स्कूल की दीवारों पर वॉल पेंटिंग में डॉ. अब्दुल कलाम, कल्पना चावला, भगत सिंह, झांसी की रानी, सुभाष चंद बोस की फोटो बनवाई गई है, ताकि विद्यार्थी इनसे प्रेरणा लें। मुख्य शिक्षक सतविंद्र श्योकंद ने बताया कि करीब सात साल पहले सीएम सुंदरीकरण योजना शुरू हुई थी। इसके तहत स्कूल को लाने के लिए सबके सहयोग से स्कूल का सुंदरीकरण किया गया है। स्कूल स्टाफ की मेहनत को देखकर लग रहा है कि स्कूल खंड में टॉप आएगा। स्कूल का जिस तरह से सुंदरीकरण किया गया है उससे जिले में भी टॉप पर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें