फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के भ्रष्टाचार का पैसा हरियाणा में उड़ा रहे हैं केजरीवाल : तंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के भ्रष्टाचार का पैसा हरियाणा में उड़ा रहे केजरीवाल : तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के भ्रष्टाचार के पैसे को हरियाणा में उड़ा रहे हैं। यह बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कही। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल तक उनको हरियाणा की याद नहीं आई, लेकिन चुनाव पास आते ही हरियाणा में घूमने लगे हैं।
सफीदों रोड स्थित रविदास धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे तंवर ने कहा कि इसी प्रकार इनेलो का भी विनाश हो चुका है। आए दिन जींद में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सभी राजनीतिक दल मिलकर कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ें तो भी कांग्रेस के मुकाबले दसवें हिस्से की सीट भी नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने कहा कि विरोधियों की न तो एक लोकसभा सीट आएगी और न ही नौ विधानसभा की सीट आएगी।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की राय से करेंगे पार्टी के चिह्न पर चुनाव लड़ने का फैसला
इस दौरान एक सवाल के जवाब में अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता चाहते हैं कि नगर निगम के चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़े लड़ें, लेकिन इसके लिए सीनियर नेताओं से बातचीत करने के बाद ही दो-तीन दिन में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से हुए रू-ब-रू
जुलाना। तंवर शुक्रवार को जुलाना में कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मजबूती के साथ संगठन के लिए काम करें और आने वाले चुनाव में कांग्रेस का विजयी बनाएं। तंवर ने कहा कि आज प्रदेशभर मे लोग कांग्रेस से जुड़ चुके हैं। यही कारण है कि जींद का उपचुनाव नहीं करवाया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेसी नेता रोहित दलाल ने कहा कि प्रशासन जुलाना क्षेत्र में पिछले दो माह से खेतों में भरा बारिश का पानी नहीं निकलवा पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें