जींद। पोकरीखेड़ी गांव निवासी राज मिस्त्री का काम करने वाले 20 वर्षीय निशु नामक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने निशु के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पोकरीखेड़ी गांव निवासी राममेहर ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका बेटा निशु प्रतिदिन शाम को टहलने के लिए जाता था। मंगलवार शाम को भी वह टहलने के लिए गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो तलाश की गई। इस दौरान गांव के पास ही उसका शव पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि हो सकता है निशु की हत्या की गई हो।