फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4655 कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा की मांग को लेकर विधायकों को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। उच्च न्यायालय के फैसले से प्रभावित 4655 कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा की मांग सहित चुनाव पूर्व किए गए वादों पर अमल करने की मांग को लेकर राज्य के सभी विधायकों को ज्ञापन देने का सिलशिला सर्वकर्मचारी संघ ने शुरू किया है। इसके तहत रविवार को जुलाना विधायक परमेंद्र सिंह ढुल और जींद विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा को ज्ञापन देकर विधानसभा में उनकी आवाज को बुलंद करने की मांग की।
विज्ञापन

इस पर विधायक ढुल और मिढ़ा ने कर्मचारियों का आश्वासन दिया कि उनकी आवाज बनकर इस मुद्दे को विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा। किसी भी कर्मचारी को नौकरी से हटाने का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इससे पूर्व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामफल दलाल ने सरकार से मांग की कि सरकार उच्चतम न्यायालय में अपील करने के बजाय अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए 31 मई के उच्च न्यायालय के निर्णय पर क्रियान्वयन पर रोक लगाने के लिए कदम उठाए। जिला प्रधान ने सरकार को चेताया कि यदि सरकार ने इस मामले में कठोर कार्रवाई नहीं की तो सर्व कर्मचारी संघ आंदोलन तेज करेगा। 22 जुलाई को प्रदेश के लाखों कर्मचारी चडीगढ़ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। इस अवसर पर सुनीता कालीरमण, प्रदीप शर्मा, सतीश शर्मा, धर्मबीर भंभेवा, साधुराम, ईश्वर ठाकुर, सशील कुमार, सुरेश राठी,, विक्रम सिंह, भूप सिंह वर्मा, संदीप पूनिया, सजय सैन अनिल कुमार, राजपाल, दिलबाग खटकड़, मनजीत, रोहित बल्हारा, दीपक रेढू, प्रेम सिंह रोहिल्ला, संदीप कुंडू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें