फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के सामने रखा मनोहर लाल खट्टर ने चार साल का रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह के सामने रखा सीएम खट्टर ने चार साल का रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन

धर्मवीर निडाना
जींद।
युवा हुंकार रैली में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने चार साल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया और मोदी स्टाइल में इस पर कार्यकर्ताओं से हामी भरवाई। लोगों ने हामी भरी तो शाह ने भी इसे पास करते हुए खट्टर सरकार की पीठ थपथपाई। खट्टर ने नौ मिनट का भाषण दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के किए गए प्रयासों को प्रमुखता से कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा, उन्होंने क्षेत्रवाद का सफाया किया कि नहीं किया। इस पर कार्यकर्ताओं ने हां में आवाज लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सत्ताधारी परिवारों की लूट को बंद किया है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि उन्होंने प्रदेश में पहले से चल रही ट्रांसफर में गड़बड़ी को बंद किया कि नहीं किया। पूर्व की सरकार के समय भूमि अधिग्रहण पर उठ रहे सवालों पर भी मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि उनकी सरकार में किसानों की सहमति से जमीन ली जा रही है या नहीं। इस पर भी कार्यकर्ताओं ने हां की आवाज लगाई।
रैली में मंच से रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने स्वीकारा कि इस क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। इसके लिए हरियाणा में तैयार किए जा रहे आधारभूत ढांचे को गिनवाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे रोजगार पैदा होगा। उन्होंने कहा कि बहुत सारे उद्योग हरियाणा में आने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व क्षेत्रवाद के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने काफी गड्ढे खोदे थे, उनकी सरकार इन गड्ढों को भरने का काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें