फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली में टूटे नियम, बिना हैलमेट के बाइक चलाकर पहुंचे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
भाजपा की युवा हुंकार बाइक रैली के लिए पार्टी नेताओं ने पहले भले ही हर नियम का पालन करने की योजना बनाई हो, लेकिन काफी सारे कार्यकर्ता बिना हेलमेट के ही बाइक चलाकर सभा स्थल पर पहुंचे। अन्य दिनों में बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों की खबर लेने वाली पुलिस इन भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की बजाये सुरक्षा देकर रैली तक पहुंचने में लगी रही। यहां तक कि ऐसे बाइक चालकों की प्रदूषण तक की जांच नहीं की गई। बिना हेलमेट बाइक चलाकर रैली तक पहुंचने वाले कार्यकर्ता पार्टी नेताओं में भी चर्चा का विषय बने रहे। हर रूट और काफिले में ऐसे युवाओं की संख्या काफी अधिक रही, जो बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे। कुछ बाइक्स पर आगे लगाए गए भाजपा के झंडे से पार्टी की नंबर प्लेट भी ढकी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें