फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरे हुडा क्षेत्र निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की बेरुखी के खिलाफ सड़क पर उतरे हुडा निवासी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बेहतर जीवनशैली के सपने संजो कर गांवों और शहर की कॉलोनियों से हुडा सेक्टरों में रहने आए लोगों को अब मूलभूत सुविधाओं के लिए भी सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क, बिजली और पानी की मांग को लेकर सोमवार लघुसचिवालय के बाहर धरना देकर रोष जताया। इस दौरान लोगों ने सिटीएम सत्यवान सिंह मान को मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे लघुसचिवालय को बंद कर आंदोलन शुरू कर देंगे। वहीं सीटीएम ने समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
इससे पहले अर्बन एस्टेट के चारों ब्लॉक, डिफेंस कॉलोनी, सेक्टर 10, 11 व अन्य क्षेत्रों के लोगों ने सुबह लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान जन संघर्ष समिति कार्यकारी जिला प्रधान फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि हुडा के सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। हुडा प्रशासन लोगों पर पानी व सीवरेज के बिलों में पांच गुना बढ़ोतरी कर परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि एन्हांसमेंट के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति पर लाखों का बोझ लाद दिया गया है। उन्होंने कहा कि हुडा क्षेत्र में प्रशासन को भी सुविधा मुहैया नहीं करवा रहा है। इस दौरान सचिव एडवोकेट विजय शर्मा ने कहा कि यदि जिला प्रशासन इन समस्याओं के समाधान बारे कोई ठोस कदम नहीं उठाता है तो हुड्डा सेक्टर निवासियों को मजबूरन सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा शहर स्ट्रीट लाइट, पार्कों की खराब व्यवस्था, लावारिस पशुओं, बंदरों के उत्पात से परेशान है। इस दौरान रामनिवास ढिगाना, चांदरूप, रामसिंह ढांडा, सुभाष मोर, बनवारीलाल, बिजेंद्र संधू मौजूद रहे।
विज्ञापन



मिट्टी से भर रहे हैं सड़कों के गड्ढे
सीटीएम के समक्ष लोगों ने कहा कि हुडा की टूटी हुई सड़कों के गड्ढे प्रशासन मिट्टी से भर रहा है। इससे हर समय धूल उड़ रही है और बारिश होने पर यहां चलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन



नायब तहसीलदार करते रहे इंतजार
जब हुडा निवासी प्रदर्शन करते हुए लघुसचिवालय पहुंचे तो प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार आनंद कुमार को ज्ञापन लेने के लिए भेजा गया। इस पर लोगों ने उन्हें ज्ञापन देने से मना दिया। वह काफी देर तक इंतजार करते रहे, तभी सिटीएम सत्यवान सिंह मान ने आकर ज्ञापन लिया।


लोगों की मांगें
-पानी व सीवर बिलों में पांच गुना से ज्यादा बढ़ोतरी को वापस लिया जाए।
-नए सेक्टरों में एनहांसमेंट के नाम पर लाखों रुपये का बोझ को हटाया जाए।
-सड़कों की दुर्दशा, स्ट्रीट लाइट, पार्कों की खस्ता हालत को दुरुस्त किया जाए।
-सांडों व बंदरों का उत्पात को नियंत्रित किया जाए।
-जिमखाना क्लब की सदस्यता फीस कम की जाए ताकि लोग सदस्यता ले सकें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें