संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सीआईए स्टाफ सफीदों की टीम ने रोहड गांव में मकान से 150 लीटर लाहन बरामद किया है। सदर थाना पुलिस ने महिला वीटी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीआईए स्टाफ सफीदों के प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि बुधवार शाम को टीम अपराध रोकथान के लिए गांव रोहड में मौजूद थी। सूचना मिली कि रोहड निवासी वीटी मकान में अवैध शराब का कारोबार करती है। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक विनय के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची तो एक महिला दरवाजे पर खड़ी दिखाई दी।
वह पुलिस को देखकर भाग गई और एक अन्य महिला जो साथ में खड़ी थी उसकी सहायता से वीटी के मकान की तलाशी ली गई तो आंगन में नीले रंग का प्लास्टिक ड्रम बरामद हुआ। ड्रम को चेक किया तो उसमें डेढ़ 150 लीटर लाहन बरामद हुआ।