फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशा छोड़ने वाले 15 लोगों को किया जाएगा सम्मानित

Mon, 26 Jun 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जिला पुलिस ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया। इस दौरान नशा छोड़ने वाले 15 लोगों को एडीसीपी ने सम्मानित करने का निर्णय लिया। पुलिस ने वर्ष 2023 में अब तक नशीले पदार्थों की तस्करी करने के 59 मामलों में 95 आरोपियों को काबू किया। इनके कब्जे से 15.800 किलोग्राम अफीम, 299 ग्राम हेरोइन, 1010 किलो डोडा पोस्त, 4.500 किलोग्राम चरस, 124 किलोग्राम गांजा, 7509 सिरप की नशीली बोतल व 14890 नशीली टेबलेट बरामद की हैं।

डीएसपी हैडक्वार्टर रवि खुंडिया ने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जिलेभर में प्रत्येक थाना स्तर पर कार्यक्रम किया। इसमें करीब 10 हजार लोगों को जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में यह दिवस मनाया जा रहा है।लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजीपी हिसार रेंज श्रीकांत जाधव व पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एक 14 दिवसीय ड्रग मुक्ति कैंप का भी आयोजन किया गया था। जिस पर आज नशा निषेध दिवस के अवसर पर एडीजीपी हिसार द्वारा उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने नशे की लत छोड़कर अपने जीवन में सुधार किया है। पुलिस व पंचायत के सहयोग से गांव को ड्रग मुक्त करने के लिए ड्रग मुक्ति कैंप ऐतिहासिक पहल है। 45 लोगों ने शिविर का फायदा उठाया व 15 युवाओं ने ड्रग का त्याग किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें