संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने नरवाना में कहा कि अहेरी समाज की सभी चुनावों में अहम भूमिका रही है। आगामी 2024 के चुनावों में भी अहेरी समाज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि हरिओम नायक ने अहेरी समाज के लिए लगातार 30 साल लड़ाई लड़ी है और इनकी लड़ाई में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी पूरा साथ दिया है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा का जनाधार समाप्त हो चुका है और जनता अब फिर से कांग्रेस की ओर उम्मीद लगाकर देख रही है। आने वाला समय कांग्रेस का है।