फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला स्तर पर अच्छे कार्य के लिए 15 किसान सम्मानित

Wed, 26 Mar 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उद्यान विभाग ने मंगलवार को तारखां गांव में दो दिवसीय जिलास्तरीय बागवानी जागरूकता शिविर जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में लगाया।
विज्ञापन

इसमें मुख्यातिथि के तौर पर उचाना कलां से विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने शिरकत की। कार्यक्रम में बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 किसानों को जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। जिला उद्यान अधिकारी डाॅ. अजय कुमार ने बागवानी विभाग कि किसान कल्याणकारी योजनाओं से सभी को अवगत करवाया। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि आज के आधुनिक युग को देखते हुए ज्यादा-से-ज्यादा किसानों को बागवानी खेती अपनाने की आवश्यकता है, ताकि आने वाले समय में बढ़ती जनसंख्या की पोषण आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। इनसे किसानों को खेती के क्षेत्र में विकसित हो रही नई तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने भी वर्तमान बजट में आगामी वर्ष के लिए बागवानी विभाग के बजट में 95 प्रतिशत की बढ़ौतरी करते हुऐ 1068 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। बागवानी विकास के लिए जापान सरकार के साथ मिलकर 2700 करोड़ रुपये की लागत से नई परियोजना की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें