अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
जून की शुरुआत होते ही गर्मी चरम पर पहुंच गई है। शनिवार को लू चलने के कारण जीवन अस्तव्यस्त रहा। दिन के समय पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री दर्ज किया गया। लू के थपेड़ों से लोग काफी परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से कुछ राहत मिल सकती है।
पिछले दिनों हुई बूंदाबांदी के बाद पारा तो बढ़ा ही, साथ ही हवा में नमी की मात्र भी अधिक हो गई। शनिवार को हवा में नमी की मात्रा दिन के समय 27 प्रतिशत तक पहुंच गई। इससे गर्मी के साथ लोगों को पसीने ने भी परेशान किया। रात के समय हवा में नमी की मात्रा 70 प्रतिशत तक दर्ज की जा रही है।
फोटो नंबर
03जेएनडी25: गर्मी और लू से बचने के लिए दुपट्टे का सहारा लेतीं युवतियां।