फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नेशनल हाईवे पर ट्रक से पकड़ा 144 किलोग्राम डोडा पोस्त

Sat, 01 Jun 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। एसटीएफ हिसार ने गांव बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव के नजदीक नेशनल हाईवे 152डी पर बंद बॉडी ट्रक में तस्करी कर लाए जा रहे 144 किलोग्राम डोडा पोस्त को बरामद कर चालक व क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। जुलाना थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ निरोध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसटीएफ हिसार को सूचना मिली कि बंद बॉडी ट्रक में मध्य प्रदेश से डोडा पोस्त नेशनल हाईवे 152डी के रास्ते तस्करी करके जींद की तरफ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने गांव बुढाखेड़ा के निकट नेशनल हाईवे पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद हाईवे पर नारनौल की तरफ तरफ से बंद बॉडी ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें पांच केबिन जेसीबी के लोड किए गए थे। उनके साथ 12 कट्टे भी रखे गए थे। जब कट्टों की जांच की गई तो उनमें डोडा पोस्त मिला। प्रत्येक कट्टे में 12 किलोग्राम डोडा पोस्त था। जिनका वजन करने पर 144 किलोग्राम डोडा पोस्त पाया गया। पुलिस पूछताछ में ट्रक चालक की पहचान गांव ईक्कस निवासी कविराज तथा क्लीनर की पहचान गांव के ही जितेंद्र के रूप में हुई। जुलाना थाना के जांच अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने एसटीएफ कर्मी की शिकायत पर दोनों के खिलाफ नशीला पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें