फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, युवक नामजद

Sat, 01 Jun 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर महिला थाना पुलिस ने करनाल जिले के सदरपुर निवासी अमन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर के शिक्षण संस्थान में पढ़ती है। कुछ समय पहले उसकी दोस्ती संदरपुर करनाल निवासी अमन से हो गई थी। अमन ने उसे अपने प्यार में फंसा लिया और शादी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी उसको पटियाला चौक पर एक स्थान पर ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे कमरे में बंधक बना कर रखा। आरोपी पिछले एक महीने से उसका यौन शोषण करता आ रहा है। जब उसने अमन पर शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी और शादी करने से मना कर दिया। महिला थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर अमन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें