फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों की सिचाई के लिए पानी नहीं मिलने की शिकायत लेकर सिचांई विभाग कार्यालय पहुंचे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। दरियावाला, संगतपुरा, खेड़ी, जुलानी व बरसोला गांव के किसान फसलों की सिंचाई के लिए नहरी पानी नहीं मिलने की शिकायत लेकर सोमवार को सिंचाई विभाग के एसई कार्यालय पहुंचे। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एसई मंगतराम गर्ग को दिए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि पांच गांवों में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने वाली माइनर नंबर छह टूटी हुई है। इसके चलते चार महीने से पांच गांवों के किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है। माइनर की मुरम्मत के लिए विभाग को सूचना दी गई। विभाग ने ठीक करने व सिंचाई के लिए पानी देने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। विभाग द्वारा माइनर की मुरम्मत ठीक से नहीं की गई जिससे फिर से माइनर टूट गई। इस अवसर पर राममेहर, जयबीर, देवीराम, संदीप, महेंद्र व किताब सिंह मौजूद रहे।
किसानों ने कहा कि पांचों गांवों में करीब एक हजार एकड़ से अधिक कपास और इतनी ही बाजरे की फसल उगाई गई है। यहां करीब दस हजार एकड़ में धान की रोपाई होनी है, लेकिन माइनर पानी नहीं होने के कारण यह काम शुरू नहीं हो पा रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते किसानों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

ठीक से नहीं की गई माइनर की मुरम्मत
किसानों ने कहा कि माइनर टूटने की शिकायत विभाग के अधिकारियों को दी गई थी। जिसके बाद विभाग के अधिकारियों ने नहरी पानी रोक कर माइनर की मुरम्मत करवाई, पर माइनर की मुरम्मत अच्छी तरह नहीं की गई। जब विभाग ने सिंचाई के लिए नहरी पानी छोड़ा तो माइनर टूट गया। चार बार माइनर टूटने की शिकायत किसानों ने विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन माइनर की अच्छी तरह मुरम्मत नहीं की गई। माइनर मुरम्मत का बहाना लेकर विभाग ने चार महीने से सिंचाई के लिए नहरी पानी नहीं छोड़ा जिस कारण किसानों की फसल सूख गई। किसान अपने परिवार के पालन पोषण के लिए पूरी तरह फसलों पर ही निर्भर रहता है। फसलें सूख जाने से किसानों में भारी रोष है। चार महीने से सिंचाई विभाग द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया गया। किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया गया। जिससे तंग आकर किसान सिंचाई विभाग कार्यालय पहुंचे।
सिर्फ कागजी वादे कर रही सरकार
किसानों के साथ पहुंचे अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान रोहताश नगूरां ने कहा कि सरकार टेल तक पानी पहुंचाने के सिर्फ कागजी वादे कर रही है। टेल पर पानी पहुंचाने के नाम पर पिछले किसानों के पानी में कटौती की गई है। वहीं पांच गांवों के किसानों को चार महीने से पानी ही नहीं मिल रहा है। सरकार को ऐसी व्यवस्था सुधारनी चाहिए। नहीं तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

माइनर पर चल रहा है काम
माइनर टूटने के कारण इसकी कई जगह से मुरम्मत करवाई जा रही है। इसका काम पहले हो गया था, लेकिन कुछ जगह फिर से लीकेज की दिक्कत आ गई। इस पर ठेकेदार को दोबारा काम करने को कहा गया है। हालांकि बीच में पानी छोड़ा गया है, लेकिन काम चलने के कारण दिक्कत है। अब ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही पानी छोड़ दिया जाएगा।
मंगतराम गर्ग, एसई, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें