फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर बैठे दंपति पर पड़ोसियों ने किया हमला, बेटे व बेटी पर भी किए वार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विजय नगर में घर के बाहर बैठे एक दंपति पर पड़ोसियों ने लाठियों व डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए दंपति के बेटा व बेटी पर भी वार किए। इसमें चारों घायल हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच लोगों को नामजद करते हुए चार-पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव कौथ कलां निवासी सुनील कुमारी हाल आबाद विजय नगर कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा वह व उसकी पति सुरेंद्र विजय नगर में अपने मकान के बाहर गली में कुर्सियों पर बैठे थे। उसी समय गली से दो युवक आए। इसके साथ-साथ उसके पड़ोसी संजीत, उसकी मां व संजीत की भाभी सुंदरी, पवन लोहान व उसकी पत्नी रीना आए और उन पर लाठी-डंडों पर हमला कर दिया। सुनील कुमारी ने कहा कि शोर सुनकर घर से उसका बेटा अंकुश व बेटी पूजा निकल आए। आरोपियों न इन दोनों पर भी हमला कर दिया। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से सुरेंद्र को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें