फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बड़ौदा गांव के रेलवे हाल्ट पर शुरू होगा ट्रेन का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से बड़ौदा गांव के रेलवे हाल्ट पर ट्रेनों का ठहराव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। बड़ौदा गांव में बुधवार से यात्री गाड़ियों का ठहराव शुरू होगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, विधायक प्रेमलता और रेलवे के एडीआरएम राजीव धनखड़ मौजूद रहेंगे।
बड़ौदा के लोग पिछले 40 साल से हाल्ट की मांग कर रहे हैं। अब बुधवार से यह मांग पूरी हो जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए छह मार्च का दिन ऐतिहासिक होगा। इस दिन उनके गांव में पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होने लगेगा। रेलवे के साथ निर्माण में पंचायत, गांव ने किया सहयोग रेलवे हाल्ट के निर्माण पर 80 लाख रुपये के करीब की राशि खर्च हुई है। यहां पर यात्रियों के लिए लाइन के दोनों तरफ 1720 फीट लंबे और सात मीटर चौड़े प्लेटफार्म बनाए गए हैं। गांव की तरफ टिकट घर बनाया गया है तो कुर्सियों के ऊपर शेड लगे हैं ताकि बारिश में भी यात्री यहां बैठ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से जींद आने वाली पैसेंजर का होगा पहला ठहराव
रेलवे के अधिकारी प्रतीक ने बताया कि रेलवे हाल्ट का उद्घाटन बुधवार को होगा। यहां पर सबसे पहले दोपहर बाद सवा तीन के करीब कुरुक्षेत्र की तरफ से आने वाली यात्री ट्रेन का ठहराव होगा।
फुट ओवरब्रिज विस्तार का भी होगा उद्घाटन
उचाना में रेलवे माल गोदाम तक विस्तार करने के बाद बने फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन भी बुधवार को केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें