फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइलो प्लांट रद्द करने की मांग को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
साइलो प्लांट रद्द करने को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अतिरिक्त मंडी परिसर में मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बनाए जा रहे साइलो प्लांट का मजदूर यूनियन द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसको लेकर मंगलवार को मजदूरों ने प्रदर्शन किया। मजदूरों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। मजदूरों द्वारा प्रदर्शन करने से मंडी में कामकाज प्रभावित रहा। इसके चलते मंडी में फसलों की बोली नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मजदूरों ने उपमंडल कार्यालय में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। पुरानी मंडी में मार्केट कमेटी प्रांगण में मजदूर एकत्रित होने शुरू हो गए थे। यहां से जलूस के रूप में रेलवे रोड, पुराना बस स्टैंड से होते हुए उपमंडल कार्यालय परिसर में पहुंचे। मजदूरों ने कहा कि साइलो प्लांट में 25 हजार मीट्रिक टन गेहूं स्टोर करने की क्षमता होगी। प्लांट के बनाने का निर्णय पूरी तरह से जन विरोधी है। इससे मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे। हरियाणा मंडी एसोसिएशन के सचिव सतपाल ने कहा कि मजदूरों के रोजगार को बचाने के लिए इस परियोजना को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाना चाहिए। वहीं हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन सदस्य बलराज श्योकंद ने कहा कि आढ़ती भी मजदूरों के साथ हैं। इस मौके पर बलवंत लोधर, प्रेम सिंह, मनीराम, राजबीर चौहान, रामफल सिंह, जयपाल, खेमचंद, कर्मबीर करसिंधु, सतबीर पालवां, वीरभान उचाना कलां, विरेंद्र माजरा, सतबीर ढाका, का. रूप सिंह, का. एमएल सहगल, रमेश शर्मा, पप्पू, सतबीर उचाना खुर्द मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें