फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टर्मिनेट के आदेशों का नहीं पड़ रहा एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल पर असर

विज्ञापन
विज्ञापन
टर्मिनेट के आदेश का नहीं पड़ रहा असर, एनएचएम कर्मियों का धरना जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा मांगों को लेकर धरने पर चल रहे एनएचएम कर्मचारियों को टर्मिनेट करने का आदेश जारी हुआ है। महानिदेशक के इन आदेशों का एनएचएम कर्मियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। मंगलवार को धरने पर सात कर्मियों ने मांगों को लेकर भूख हड़ताल जारी रखी।
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे कर्मियों में ईएमटी दलजीत, हिम्मत, जितेंद्र, कुरबान सिंह, कमलेश देवी, संतोष देवी, नीलम ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेंगे। इसमें पुरुष कर्मचारी 24 घंटे व महिला कर्मचारी नौ से पांच बजे तक भूख हड़ताल पर रहेंगी। इसके साथ ही धरनारत कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए जजपा नेता प्रदीप गिल ने समर्थन देकर पार्टी नेताओं के माध्यम से उनकी आवाज को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जन संघर्ष मंच के जिला प्रधान सुधीर शास्त्री ने एनएचएम कर्मचारियों के धरने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उनका संगठन भी इस लड़ाई में शामिल होगा। इस अवसर पर गौरव सहगल, संजीव कुमार, जितेंद्र, बिजेंद्र, सुमित, जगदीप, नरेश बैनीवाल, विरेंद्र, सुनील सैनी, राकेश सिहाग, सुनील श्योकंद, सुनील रधाना, राजेश, बबीता, शीला, संदीप, पुनीत, रीना, एकता, अमित लाडवाल, राजबाला, धर्मबीर बैनीवाल, राजरानी, सरिता, कृष्णा, सीमा, संध्या, सुषमा, सुमन, बबली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें