फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने ई दिशा, रेडक्रास और भूतेश्वर संग्रालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। डीसी अमित खत्री ने वीरवार को जिला मुख्यालय पर नए भवन में स्थापित किए गए सरल ई- दिशा केंद्र, रेडक्रास और भूतेश्वर संग्रहालय का दौरा किया। उन्होंने सरल ई-दिशा केंद्र में पहुंचने वाले लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए एसी, बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियां की व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि लोगों को सरल के बारे में जानकारी सही रूप से देने के लिए सांकेतिक बोर्ड भी लगवाए जाएं। इसके अतिरिक्त डीसी ने रेडक्रास भवन का दौरा कर यहां स्थापित किए जा रहे कंप्यूटर सेंटर की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव को निर्देश दिए कि वह यहां रेडक्रास परिसर में खाली पड़ी जमीन पर कवर्ड शेड बनवाएं जोकि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले शिविरों के वक्त कारगर साबित हो सकता है।
डीसी ने बताया कि रैडक्रास भवन में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र बनाया जा रहा है। यहां बच्चों को कंप्यूटर बेसिक तथा अकाऊंट्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां से प्राप्त होने वाले सर्टीफिकेट को कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भी मान्यता दी गई है। इसे भारत सरकार से मान्यता दिलवाई जाएगी। यहां पर 13 जून को कंप्यूटर सेंटर का शुभारम्भ होगा। इसमें 150 बच्चे कम्प्यूटर का प्रशिक्षण ले सकेंगे। प्रत्येक बच्चे से 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से फीस ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंती देवी मंदिर का भी किया निरीक्षण
डीसी ने जयंती देवी मंदिर परिसर का भी दौरा किया। यहां स्थापित भूतेश्वर संग्रहालय में जींद के महत्व को दर्शाने वाली अन्य दुर्लभ चीजों को संजोकर रखा गया है। अब इस म्यूजियम को नया लुक दिए जाने की कवायद शुरू करने की डीसी ने बात कही। डीसी ने कहा कि प्रथम चरण में इस म्यूजियम भवन का जीर्णोद्धार किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए उन्होंने यहां सेवारत्त कर्मी एसपी चालिया को निर्देश दिए कि वह इस संबंध में एक कार्य योजना तैयार कर लें। संग्रहालय में दुर्लभ हथियार भी रखे गए हैं। यहां पुराने समय में प्रयोग में लाई जाने वाली रथ को भी रखा गया है। दीवारों पर जींद के पुराने भवनों के चित्रों को उकेरा गया है। यहां कई गैलरी बनाई गई हैैं, जिन्हें अलग-अलग नाम दिये गये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें