फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: परिचय सम्मेलन में 1250 ने तलाशे मनपसंद जीवनसाथी

Sun, 07 Sep 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी32: मंच से अपने पंसद के जीवन साथी की तलाश में अपना परिचय देते हुए युवक व युवती। संवाद
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा का श्रीश्याम गार्डन में उतर भारत स्तरीय विवाह योग्य परिचय सम्मेलन करवाया गया। इसमें 17 राज्यों के 1250 से ज्यादा लोग जीवनसाथी की तलाश में पहुंचे।
विज्ञापन

इस समारोह में मंच पर लड़के व लड़कियों को बुलाकर उनकी मनपसंद का जीवन साथी कैसा होना बारे में पूछा और इसमें लड़कों ने अपने परिवार की स्थिति नौकरी व व्यापार से आमदनी, शिक्षा उम्र व लड़की का स्वभाव कैसा हो। इसके बारे में जानकारी दी।
इसमें कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। उत्तर प्रदेश की बदायूं विधानसभा से विधायक महेश चन्द्र गुप्ता अति विशिष्ट अतिथि रहे। समारोह का आयोजन अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल की देख रेख में किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा ने केन्द्र सरकार से मांग कि है कि अविवाहित लड़के लडकियों के लिए देश में रिश्ता आयोग गठित किया जाए। समाज में कुंवारे लड़के-लड़कियों की उम्र 30-30, 35-35 साल तक पहुंच गई है लेकिन विवाह योग्य लोगों के रिश्ते नहीं हो पा रहे है।
रिश्ते करवाने के मामले में समाज के मध्यस्थत लोगों ने तो भूमिका निभाई लेकिन सरकारों की भूमिका नहीं रही। अग्रसेन जयंती को देश का राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए। समाज अग्रसेन जयंती को देश का राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग को लेकर संघर्षरत है। शादी के बाद महिलाएं अपना सरनेम बदलकर अपनी पहचान न खोए, बल्कि अपने शादी से पहले वाले सरनेम को ही बरकरार रखें।
शादी के बाद उनका सरनेम बदल जाता है। इससे उनके आधार कार्ड, शैक्षिक डिग्रियों और अन्य दस्तावेजों में बड़ी दिक्कतें आती हैं। तलाक या पुनर्विवाह की स्थिति में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। ऐसे में महिला की वास्तविक पहचान अधर में लटक जाती है।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अग्रवाल समाज द्वारा रखे गए तीनों प्रस्तावों का समर्थन करते हुए अपने स्तर पर पूरा करवाने का हर सम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि समाज को सचेत व जागरूक रहने का संदेश दिया।
उतर प्रदेश के बदायुं से विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी समाजवादी नीतियों को आगे बढ़ाना सबकी जिम्मेदारी है।

07जेएनडी32: मंच से अपने पंसद के जीवन साथी की तलाश में अपना परिचय देते हुए युवक व युवती। संवाद

07जेएनडी32: मंच से अपने पंसद के जीवन साथी की तलाश में अपना परिचय देते हुए युवक व युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें