जींद। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों जींद, जुलाना, नरवाना, उचाना व सफीदों से 123 लोगों ने आवेदन किए हैं। इनमें काफी निर्दलीय भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा आवेदन उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से आए हैं, यहां से 34 लोगों ने आवेदन किए हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं सबसे कम नरवाना विधानसभा क्षेत्र से आवेदन किए गए हैं। यहां से केवल 18 आवेदन ही आए हैं। शुक्रवार को इन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसमें यदि कोई अधूरा नामांकन होगा तो वह रद्द हो जाएगा। इसके बाद 16 सितंबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। 16 सितंबर दोपहर तीन बजे के बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलॉट कर दिए जाएंगे। पांच अक्तूबर को मतदान होगा तथा 8 अक्तूबर को मतों की गिनती की जाएगी।
उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से कुल आवेदन 34 आवेदन आए हैं। इनमें आरपीआई पार्टी से अजित विरेंद्रपाल निर्दलीय, रामपाल निर्दलीय, ज्योतिप्रकाश निर्दलीय, जोगिंद्र निर्दलीय, विनोदपाल सिंह इनेलो, सिक्कम देवी निर्दलीय, दुष्यंत चौटाला जेजेपी, देवेंद्र निर्दलीय, सुखचैन निर्दलीय, रमेश खटकड़, विजेंद्र निर्दलीय, पालसिंह निर्दलीय, देवेंद्र श्योराण निर्दलीय, नीलम निर्दलीय, बृजेंद्र सिंह कांग्रेस, प्रेमलता कवरिंग, पवन फौजी आम आदमी पार्टी, कमलेश कवरिंग, दिलबाग सिंह निर्दलीय, बिजेंद्र सिंह निर्दलीय, बीरेंद्र सिंह निर्दलीय, ईश्वर सिंह निर्दलीय, अमरजीत निर्दलीय, आजाद सिंह पालवां निर्दलीय, देवेंद्र कुमार भाजपा, गुरमैल सिंह निर्दलीय, विकास काला निर्दलीय, नैना सिंह चौटाला कवरिंग के तौर पर नामांकन किया है। वहीं सफीदों विधानसभा में कुल 28 आवेदन आए हैं। इनमें राकेश आम आदमी पार्टी, राकेश कुमार राइट टू रिकॉल पार्टी, सुयाग शर्मा निर्दलीय, गुरमीत निर्दलीय, अजित निर्दलीय, निशा देवी आम आदमी पार्टी, सुशील कुमार निर्दलीय, युवराज निर्दलीय, पिंकी बसपा पार्टी, रमेश चंद्र निर्दलीय, विपुल निर्दलीय, विजयपाल निर्दलीय, मोनू निर्दलीय, बच्चन सिंह आर्य निर्दलीय, जसबीर देशवाल निर्दलीय, सुशील जेजेपी, सुभाष सैनी निर्दलीय, रिंकू आरपीआई, सुभाष गांगोली कांग्रेस, कवरिंग बलकेश, रामकुमार गौत्तम भाजपा, कृष्णकांता कवरिंग, राकेश कुमार निर्दलीय के तौर पर नामांकन किया है। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से 20 आवेदन आए हैं। इनमें राष्ट्रीय गरीब दल से सुनील कुमार, अमित शर्मा निर्दलीय, कविता रानी आम आदमी पार्टी, मंजू कवरिंग, सुरेंद्र लाठर इनेलो, लक्ष्मी कवरिंग, योगेश कुमार भाजपा, प्रीति कवरिंग, जसबीर सिंह निर्दलीय, रामरत्न निर्दलीय, विनेश फोगाट कांग्रेस, प्रेम निर्दलीय, इंद्रजीत निर्दलीय, अमरजीत ढांडा जेजेपी, सुमन कवरिंग, बिजेंद्र कुमार निर्दलीय के तौर पर नामांकन किया है। वहीं जींद विधानसभा क्षेत्र से 23 आवेदन आए हैं। इनमें सविता कुंडू हरियाणा जनसेवक पार्टी, रितेश सांगवान निर्दलीय, डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा भाजपा, वजीर ढांडा आम आदमी पार्टी, वरुण ढांडा कवरिंग, नरेंद्रनाथ शर्मा इनेलो, जयप्रकाश निर्दलीय, महावीर गुप्ता कांग्रेस, सुमन देवी कवरिंग, रामप्रकाश तायल निर्दलीय, रिषी मिड्ढा भाजपा कवरिंग, रितूराज बामनिया निर्दलीय, अनिता देवी निर्दलीय, प्रदीप गिल निर्दलीय, कपूर सिंह सीपीआई, अंकित कुमार निर्दलीय, विकास निर्दलीय, सुरेश चंद निर्दलीय, वेदप्रकाश पांचाल निर्दलीय, सरला देवी जेजेपी कवरिंग, धर्मपाल तंवर जेजेपी के तौर पर नामांकन किया है। नरवाना विधानसभा क्षेत्र से कुल 18 आवेदन आए हैं। इनमें रणधीर सिंह निर्दलीय, रामलाल कल्याण आम जन शक्ति पार्टी, किताबा निर्दलीय, मनीराम सीपीआई, सत्यवीर सिंह निर्दलीय, कृष्ण कुमार भाजपा, शांति बेदी कवरिंग, राममेहर निर्दलीय, विद्या रानी इनेलो, तमसी माहीवाल कवरिंग, संतोष रानी जेजेपी, शमशेर कवरिंग, नीना निर्दलीय, सतबीर सिंह कांग्रेस, अनिल कुमार आम आदमी पार्टी, पंकज कवरिंग, गुरमेल निर्दलीय, पोहली निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है।