फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नब 15 मार्चक तक प्रधानमंत्री सम्मान किसान निधि योजना के तहत किसान जमा करवा सकते हैं फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान निधि योजना के तहत 15 तक करें फार्म जमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सरकार ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन जमा करवाने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 15 मार्च तक कर दिया है। इसके चलते प्रधानमंत्री सम्मान किसान निधि के लाभ लेने के लिए फार्म नहीं जमा करवाने वाले किसानों को फायदा होगा। किसान 15 मार्च तक कृषि विभाग कार्यालय में जाकर अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।
गौरतलब है कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। इसके तहत पांच एकड़ तक खेती करने वाले किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रुपये पेंशन के रूप में किसानों के खातों में भेजे जाते हैं। योजना के तहत जिले के पांच लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलना था। पहले फार्म जमा करवाने की अंतिम तारीख 28 फरवरी निर्धारित की गई थी। इस दौरान एक लाख दस हजार किसानों ने योजना का लाभ लेने के कृषि विभाग कार्यालय में फार्म जमा करवाए। इसमें से 95 हजार किसानों के फार्म अपलोड भी कर दिए थे। इस दौरान लगभग 3.75 लाख किसान फार्म जमा नहीं करवा पाए थे। बचे हुए किसानों को लाभ दिलवाने के लिए सरकार ने 15 मार्च तक फार्म जमा करवाने की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान 15 मार्च तक अपने फार्म जमा करवा सकते हैं। पहले अंतिम तारीख 28 फरवरी थी। 28 फरवरी तक एक लाख से ज्यादा किसानों के फार्म कृषि विभाग कार्यालय में जमा करवाए थे। अब बचे हुए किसानों को योजना का लाभ लेने के लिए 15 मार्च तक फार्म जमा करवा सकते हैं।
- डॉॅ. सुरेंद्र मलिक, जिला उप कृषि निदेशक जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें