फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय चौटाला की कार का निकला पहिया बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. अजय चौटाला की कार का निकला पहिया, बाल-बाल बचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय सिंह चौटाला मंगलवार को नरवाना से जींद जा रहे थे। नरवाना जींद रोड पर गांव डूमरखां के पास कार का परिचालक साइड का पिछला पहिया निकलने से उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इसमें अजय चौटाला और जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह बाल-बाल बच गए। कार के पास मौजूद कार्यकर्ताओं ने बताया कि अजय सिंह चौटाला और निशान सिंह मंगलवार को नरवाना में अपने एक कार्यकर्ता के यहां शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। जब वह नरवाना से वापस जींद जा रहे थे तो डूमरखां गांव के निकट अचानक उनकी एंडेवर कार के पीछे का एक पहिया निकल गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि इस मौके पर कार के एयर बैग खुल गए नहीं तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था। कार सड़क के बीच में रुकने के बजाय डिवाइडर पर जाकर रुकी। इससे दूसरे वाहन भी कार से नहीं टकरा पाए। कार में सवार अजय चौटाला, निशान सिंह व ड्राइवर को सुरक्षित निकाल कर दूसरी कार में बैठाकर उन्हें जींद के लिए रवाना कर दिया। वहीं कार को क्रेन की सहायता से डिवाइडर से हटाया गया।
विज्ञापन

नट ढीले होने से निकला पहिया
बताया जा रहा है कि कार का परिचालक साइड का पिछले पहिए के नट ढीले थे। इससे यह पहिया निकला गया। पहिया निकलने के बाद डिवाइडर पर चढ़कर कार का मुंह नरवाना की तरफ हो गया। कार का पहिया लगभग 200 मीटर झाड़ियों में जाकर रुका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें