फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के निरंकारी भवन में आतंकी हमले के बाद जींद में भी हाईअलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में निरंकारी भवन पर हमले के बाद जींद मे हाई अलर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पंजाब के अमृतसर स्थित निरंकारी भवन पर ग्रेनेड से हुए हमले के बाद पूरे हरियाणा को हाई अलर्ट कर रखा गया है। जींद के नरवाना की सीमाएं पंजाब के साथ लगती हैं, इसलिए जींद भी हाई अलर्ट पर है। पुलिस गहन जांच के बाद ही वाहनों को हरियाणा में प्रवेश करने दे रही है। डीएसपी पुष्पा खत्री ने कहा कि जिले में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें।
जानकारी के लिए रविवार को अमृतसर के राजासांसी गांव स्थित निरंकारी भवन पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया था। हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब के साथ-साथ हरियाणा को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। डीएसपी हेड क्वार्टर पुष्पा खत्री ने बताया कि जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शहर में जगह-जगह नाके लगाकर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस गश्त कर रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। लोगों से भी किसी भी संदिग्ध वस्तु को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

निरंकारी भवन की भी बढ़ाई सुरक्षा
पंजाब में निरंकारी भवन पर हुए आतंकी हमले को देखते हुए जींद के गोहाना रोड पर स्थित निरंकारी भवन की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि यहां हर रविवार को सुबह सत्संग होता है और उसके बाद यहां केवल एक सुरक्षाकर्मी ही रहता है और पूरा भवन खाली रहता है। इसके बावजूद पुलिस ने निरंकारी भवन की सुरक्षा बढ़ा दी है। समय-समय पर दिन व रात को पुलिस भी गश्त कर रही है।
विज्ञापन

जींद के नरवाना होकर तीन रास्ते जाते हैं पंजाब
जींद जिले की नरवाना तहसील पंजाब के साथ सटी हुई है। यहां से पंजाब को जाने वाले तीन रास्ते हैं। इनमें टोहाना-पंजाब बॉर्डर, धमतान साहिब से पंजाब के भुल्लण बॉर्डर, दातासिंहवाला से पंजाब बॉर्डर हैं। नरवाना के डीएसपी कुलवंत बिश्नोई के अनुसार हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। वाहनों को पूरी जांच के बाद ही हरियाणा में प्रवेश दिया जा रहा है। हर बाइक व अन्य वाहनों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें