फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व भावांतर भरपाई योजना ने बनाया किसानों को जोखिम फ्री : बीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भावांतर भरपाई योजना ने बनाया किसानों को जोखिम फ्री : बीरेंद्र सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व भावांतर भरपाई योजना ने किसानों को जोखिम फ्री बनाया है। भाजपा सरकार ने जो-जो घोषणाएं की हैं, वह अधिकतर पूरी हो चुकी हैं, कुछ योजनाओं पर काम चल रहा है, जो एक वर्ष में पूरी हो जाएंगी। बीरेंद्र सिंह संडील गांव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले को विकास के मामले में किसी भी सूरत में पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। पूर्व में विकास को लेकर जो घोषणाएं की गई है, वे लगभग पूरी होने को आ गई है। कुछ परियोजनाएं अभी तक अधूरी हैं, उन्हें भी एक वर्ष में पूरा कर दिया जाएगा। विधायक प्रेमलता ने इनेलो व कांग्रेस का नाम लिये बिना कहा कि पहले की सरकारों में दलालों के बिना नौकरी नहीं मिलती थी और न ही कोई सरकारी कार्य होते थे। अब न कोई दलाल है, न ही कोई सिफारिश काम करती है। इस अवसर पर सरपंच सुषमा रानी, गुरनाम, श्रीपाल, अभय राम, रामफल, बलजीत, बीडीपीओ सतबीर सिंह, एसडीओ रामपाल दहिया, अलेवा थाना प्रभारी हरिओम, रविंद्र कुमार ढांडा, ऋषिराज भार्गव, ओमप्रकाश थुआ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें