फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
‘कर्म करो फल की इच्छा मत करो’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेडा। अत्री चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा श्री गुरुदयाल गौशाला ढाठरथ में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सफीदों के एसडीएम वीरेंद्र सांगवान, रामेश्वर दत्त अत्री, किशन दत्त अत्री ने मुख्यातिथि, बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान और संस्था के डायरेक्टर शरत कुमार अत्री ने विशिष्टि अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ द्वारा किया गया। बालिका विद्यापीठ की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अपनी प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

एसडीएम वीरेंद्र सांगवान ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के दौरान अर्जुन को जो उपदेश दिया था। उसे हम आज गीता के द्वारा पढ़ रहे हैं। गीता पवित्र धार्मिक ग्रंथ है, और यह हजारों साल पुराना ग्रंथ है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कही गई एक-एक बात का उल्लेख गीता में किया गया है। आप हर रोज 15 मिनट गीता पढ़कर देखें, आपके सभी रोग और शंकाएं समाप्त हो जाएंगी। सांगवान ने कहा कि गीता में लिखा है कि कर्म करो फल की इच्छा न करो। जैसा कर्म करोगे वैसा फल पाओगे। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाई है। मगर सामाजिक क्षेत्र में कमी आई है। ग्रामीण आंचल में हर वर्ग के लोग रहते हैं। लेकिन वह जात-पात की बात करते हैं। जिससे समाज को बहुत नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी इंसान जातपात की बात न करें। समाज को तोड़े नहीं बल्कि समाज को जोड़ने का काम करे। हमें अपनी एकता, अखंडता बनाए रखनी है और समाज को तोड़ने वालों को सबक सिखाना हैं। इस मौके पर डा. राजेश भोला, मोहित डालमवाला, खुशीराम ढाठरथ, विनोद कुमार, रामफल शर्मा, सुशील रांगी, सुमन शर्मा, शमशेर सिंह कबड्डी कोच, मा. रामफल, ओमप्रकाश कौशिक, ग्रामीण व छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
26जेएनडी 25 : गीता जयंती महोत्सव में अपनी प्रस्तुती देती छात्राएं।
26जेएनडी 26 : गीता जयंती महोत्सव में उपस्थित बच्चे व ग्रामीण।
26जेएनडी 27 : जयंती महोत्सव में अपनी प्रस्तुती देती छात्रा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें