फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू की गांधी गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पार्षदों ने शुरू की गांधी गिरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला परिषद द्वारा ग्रांट से विकास राशि नहीं देने का आरोप लगाते हुए कई जिला पार्षदों ने बुधवार को लघु सचिवालय बाहर अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान पार्षदों ने जिला परिषद चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भेदभाव के आरोप लगाए।
विज्ञापन

बुधवार को जिला पार्षद सतपाल संगतपुरा व अमित निड़ानी ने पूर्व कार्यक्रम के अनुसार अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान पार्षद विकास बूराडेहर व राजेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं जिला परिषद के उपाध्यक्ष उमेद रेढ़ू, दिनेश डाहौला, दिनेश यादव, जितेंद्र चहल, सतीश पहलवान, पार्षद विनोद सैनी सहित कई महिला पार्षदों के प्रतिनिधियों ने भी अनशन कर रहे पार्षदों का समर्थन किया। अनशन कर रहे पार्षदों ने कहा कि जब से जिला पार्षद बने हैं, उनके वार्ड में विकास के लिए ग्रांट नहीं पहुंची है। इसके लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जिला पार्षद अमित निडानी ने कहा कि चेयरमैन पदमा सिंगला क्षेत्रवाद के तहत काम कर रही हैं। इससे सरकार के समान विकास के नारे को भी ठेंगा दिखाया जा रहा है। वहीं जिलापरिषद की चेयरमैन पदमा सिंगला ने कहा कि जो भी राशि खर्च हुई, वह पूरे जिला में लगाई गई है। जो पार्षद अपने वार्ड के कामों की सूची ही नहीं दे पाए, वे आज विकास के नाम पर ड्रामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस प्रकार का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें