फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थ में लगी आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पितृपक्ष की अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पितृपक्ष की अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं ने पांडू पिंडारा तीर्थ में पितरों की शांति के लिए पिंडदान कर आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि इस बार प्रशासन काफी व्यापक इंतजार किए थे, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या उम्मीद से काफी कम रही।
हालांकि मंगलवार शाम से ही दूर-दूर से श्रद्धालु पिंडारा पहुंचने शुरू हो गए थे। स्थल के आसपास काफी व्यवस्थाएं की गई थी। अल सुबह ही श्रद्धालुओं ने तीर्थ में स्नान कर पिंडदान की प्रक्रिया शुरू की। दोपहर तक पिंडदान जारी रहा।
विज्ञापन



प्रशासन ने बनाई व्यवस्था
इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और तीर्थ के पानी को साफ रखने के लिए प्रशासन सभी घाटों पर ड्रम रखे, जिससे पिंडदान का आटा तीर्थ में नहीं जा सका। बाद में इस आटे को गोशाला में भिजवा दिया गया।
विज्ञापन



कच्चे बाईपास पर बनी पार्किंग
कच्चे बाईपास पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई। इससे तीर्थ पर अधिक भीड़ नहीं हो पाई और स्नान और पिंडदान का काम सामान्य चला। गोहाना रोड पर ही चार जगह नाके लगाकर वाहनों को नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें