जन्मदिन की पार्टी के बहाने घर पर युवक को बुलाकर किया हमला
युवक गंभीर हालात में पीजीआई रोहतक रेफर
पुलिस ने एक महिला सहित छह पर किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
वाल्मीकि बस्ती में जन्मदिन की पार्टी के बहाने घर पर बुलाकर एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर हालता में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालता देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने एक महिला सहित छह लोगों पर केस किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संत नगर निवासी राजबीर उर्फ राजू ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे अमित उर्फ मितू का वाल्मीकि बस्ती में आना जाना था। वाल्मीकि बस्ती निवासी गुरमेल कौर रंजिश रखती थी। इसी रंजिश के चलते योजनाबद्घ तरीके से जन्मदिन की पार्टी होने की बात कहकर उसके बेटे को घर पर बुला लिया। जहां उसके सिर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बाद में उनका सूचना मिली कि उसका बेटा अमित उर्फ मितू गुरमेल कौर के घर पर घायल अवस्था में पड़ा है। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीरता को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने राजबीर उर्फ राजू की शिकायत पर वाल्मीकि बस्ती निवासी गुरमेल कौर, रामराये गेट निवासी रामू, सचिन, सुमित उर्फ फौजी, मंजीत सैनी पर हमला करने व धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।