फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमन बनी सिंसर गांव की सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। सिंसर गांव में वीरवार को सरपंच पद के लिए उपचुनाव हुआ। इसमें सुमन ने रेखा को 92 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। गांव में सरपंच का पद महिलाओं के लिए आरक्षित था। सरपंच बनने के लिए गांव की सुमन और रेखा ने पर्चा भरा था। इनमें 10वीं पास सुमन 92 वोटों से विजयी रही। रिटर्निंग अधिकारी डॉ. रामेश्वर श्योकंद और पुलिस बल की मौजूदगी में सिंसर गांव में सरपंच पद का उप चुनाव शांति प्रिय ढंग से संपन्न हुआ। डॉ. श्योकंद ने बताया कि सिंसर गांव में दो बूथों पर वोटिंग करवाई गई। बूथ छह में 1133 और सात में 1263 वोट थे। कुल 2396 वोटों से 1944 वोट पड़े। इसमें सुमन को 1018 और रेखा को 926 मत प्राप्त हुए। सुमन की विजय पर गांव के लोगों ने विजय जुलूस निकाला। सुमन ने कहा कि गांव के लोगों ने उन्हें गांव की सरपंच चुना है। वह गांव में विकास कार्यों को करवाएंगी। गौरतलब है कि पिछले वर्ष जनवरी में हुए चनाव में नीलम सिंसर गांव की सरपंच बनीं थी। लेकिन आरटीआई के से जानकारी के बाद नीलम की 10वीं की मार्कशीट फर्जी निकली। इस पर नीलम को सरपंच से हटा दिया गया था।
विज्ञापन



गांव बिटानी की सरपंच बनीं सीमा

सफीदों। गांव बिटानी के उप-चुनाव में गांव की लड़की सीमा पुत्री सतबीर ने दीपिका पुत्री रघबीर को हराकर सरपंच पद पर विजय प्राप्त की। गांव की कुल 2250 वोटों में से 1604 वोट पड़े। इसमें सीमा को 630 वोट और दीपिका को 582 वोट मिली। 48 वोटों से जीत हासिल कर सीमा ने सरपंच पद हासिल किया। इससे पहले चुनाव में भी सीमा की सगी भाभी संतोष ने जीत हासिल की थी, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने संतोष के फर्जी दस्तावेज होने की शिकायत की थी। इसके कारण संतोष ने सरपंच पद से त्याग पत्र दे दिया था। इससे अब उप-चुनाव करवाया गया। चुनाव में एक बार फिर से गांव के लोगों ने इसी परिवार को सरपंच पद सौंपा है। सीमा राणा के भाई राजेश ने बताया कि सीमा दिल्ली से बीकॉम फाइनल कर रही है। उधर, सीमा ने कहा कि वह गांव में लड़कियों की पढ़ाई के लिए काम करना चाहती हैं। गांव के लोगों का सहयोग के साथ गांव का विकास करवाना चाहती हैं।
विज्ञापन


10वीं पास सुमन बनी सिंसर गांव की सरपंच
92 वोटों से रेखा को हराया, ग्रामीणों ने निकाला विजय जुलूस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें