फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना के शहर थाना की खस्ता हालत बिल्डिंग में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। नरवाना के शहर थाना में तैनात पुलिस कर्मचारियों को बादलों को देखकर घबराहट होती है। मुलाजिमों को गाड़ी में बाहर जाना पड़ता है। जलभराव से थाने में सांपों के आने का डर रहता है। बारिश के बाद परिसर में भरे पानी भर के कारण सांप सूखे स्थान को ढूंढते हुए कमरों में आ जाते हैं। नरवाना का शहर थाना पुरानी कोर्ट परिसर में चल रहा है। परिसर काफी नीचा और खस्ता हालत में है। परिसर में बारिश का पानी भरता है, तो छत से पानी टपकता है। वहीं, नए परिसर बनने की प्रक्रिया बहुत ही धीमे स्तर से चल रही है। लोगों को अपनी शिकायत लेकर आने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है।
रिकॉड भीगने का डर
बुधवार सायं नरवाना में जमकर बारिश हुई। परिसर में एक से लेकर डेढ़ फुट पानी भर गया। रात को दो सांप कमरों में आ गए, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। छत से पानी टपकने से रिकॉर्ड भीगने का भय रहता है। परिसर में कई-कई दिन तक बारिश का पानी भरा रहता है जिससे बीमारी फैलने का डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिक हेल्थ ने लगाए पंप
थाना परिसर में पानी भरने से मुलाजिमों को काफी दिक्कत है। बाहर आने-जाने में परेशानी है। सुबह पब्लिक हेल्थ को फोन करके दिक्कत बताई तो पानी की निकासी के लिए पंप लगाए गए। लेकिन पानी भरने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। - जगबीर सिंह, शहर थाना प्रभारी


नरवाना के शहर थाना की खस्ता हालत बिल्डिंग में जलभराव
जलभराव के बाद दो कमरों में घुसे सांप, निकाले गए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें