फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 120 छात्राओं ने दिखाया दमखम, जोशी बनीं बेस्ट एथलीट

विज्ञापन
फोटो 30जेएनडी07-महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में आयोजित प्रतियोगिता में
विज्ञापन
जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में बुधवार को छठी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 120 छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा जोशी को बेस्ट एथलीट चुना गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य मुनीष कुमार के निर्देशन और इंचार्ज बबीता पवार की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. रणबीर सिंह ने शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
खेलकूद प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्राओं ने 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ के अलावा जैवलिन थ्रो, गोला फेंक, लंबी कूद और डिस्कस थ्रो में भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में खेल प्रभारी अजीत कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले महाविद्यालय के शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ का आभार जताया।
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिता के परिणाम
100 मीटर दौड़ में सोनम प्रथम, साइना द्वितीय और सोनम तृतीय रहीं। 200 मीटर में सोनम प्रथम, आरती द्वितीय और राखी तृतीय रहीं। 400 मीटर में सोनम ने पहला, आरती ने दूसरा और काफी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर में राखी प्रथम, साइना द्वितीय और सोनम तृतीय रहीं। 1500 मीटर में राखी प्रथम, आरती द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं। जेवलिन थ्रो में नीशू प्रथम, खुशी द्वितीय और आरती तृतीय रहीं। गोला फेंक में नीशू प्रथम, चीनू द्वितीय और खुशी तृतीय रही। लंबी कूद में आरती प्रथम, साइना द्वितीय और शिवानी तृतीय रही। डिस्कस थ्रो में चीनू प्रथम, नीशू द्वितीय और खुशी तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें