फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 11वां गणपति महोत्सव 14 सितंबर से, भव्य तैयारियां शुरू

विज्ञापन
27जेएनडी23: 11वां गणपति महोत्सव की तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए समिति सदस्य। स्रोत समिति। - फोटो : रिसिया नगर पंचायत में बैठक को संबो​धित करतीं अध्यक्ष।
विज्ञापन
नरवाना। शहर में हर वर्ष की तरह इस बार भी गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति की ओर से 11वां गणपति उत्सव 14 सितंबर से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के प्रधान कैलाश सिंगला ने बताया कि गणपति महोत्सव नरवाना ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का बड़ा केंद्र बन चुका है। भगवान गणेश के आशीर्वाद से पिछले दस वर्षों से यह उत्सव लगातार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और इस वर्ष 11वें आयोजन को खास बनाने की योजना है।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान श्रीधाम वृंदावन के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य राजेंद्र महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। उनकी मधुर वाणी में कथा श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

आयोजन के मुख्य आकर्षणों में इस बार भी अष्टधातु से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा रहेगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। इसके अलावा भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
इसमें शहर की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं भाग लेंगी। समिति के संयोजक विनोद मंगला, पूर्व प्रधान नरेश जैन सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं और सभी सदस्य सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें